फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जमील की मौत का कारण पोस्टमार्टम में भी स्पष्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला गोमती नगर निवासी जमील पुत्र हफीज की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं हो सका है। उसका बिसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच व मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाने में जुटी है। पुलिस ने कई डीवीआर को अपने कब्जे में लिया है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद जमील का शव उसके घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

गोमतीनगर निवासी जमील चार दिन पूर्व घर से बाहर किसी काम से गया था। इसके बाद से लापता था। बुधवार को जमील का शव तहसील रोड पर रजबहे के पास एक प्लाट में मिला। परिजनों ने शव की पहचान की थी। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जमील की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने उसका बिसरा सुरक्षित रख लिया है।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो सीओ आशुतोष कुमार व इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें