संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में शुक्रवार को मेडिकल लॉयंस क्रिकेट क्लब और कैथलेब क्रिकेट टीम के बीच मैच हुआ। इसमें कैथलेब क्रिकेट टीम ने आठ विकेट से जीत प्राप्त की।
मेडिकल लॉयंस क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। इसमें आमिर ने 44, सैफ मेवाती ने 26 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दिनेश राजपूत ने चार विकेट, हेडन ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैथलेब क्रिकेट टीम ने 16.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए और आठ विकेट से मैच जीता। इसमें हेडन ने 60 रन की पारी खेली। दिनेश ने भी 21 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सैफ और नईम ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच हेडन को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू, रविंद्र काजला समेत आदि लोग मौजूद रहे।