आरोप है कि लिपिक अनय शर्मा ने नई व्यवस्था होने के बावजूद उक्त बैंक खाते में फैसले की धनराशि जमा नहीं कराई। इनमें अलीमुद्दीन से लिए गए 1.55 लाख रुपये, नीटू से लिए गए एक लाख, अशोक से लिए गए 1.15 लाख, चंचल वर्मा से लिए गए 75 हजार, अजीत से लिए गए 1.90 लाख, जगदीश त्यागी से लिए गए 1.30 लाख, संजय उर्फ सन्नी से लिए गए दो लाख रुपये समेत अन्य धनराशि शामिल हैं। कई अधिवक्ताओं ने जब इस मामले की शिकायत की तो अनय शर्मा से उक्त धनराशि का हिसाब देने को कहा गया, जिस पर वह टालमटोल करता रहा। इसके बाद 13 सितंबर 2019 से वह बिना बताए ड्यूटी से गैर हाजिर हो गया। जिला बार संघ पदाधिकारियों ने आरोपी लिपिक पर 11.10 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया।
सिविल लाइंस थानाध्यक्ष समयपाल अत्री ने बताया कि जिला बार संघ की तहरीर के आधार पर आरोपी अनय शर्मा पुत्र चंद्रप्रकाश शर्मा निवासी भोपा रोड के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/