मेरठ में कमेला रोड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने कई बच्चों को कुचल दिया। इसके बाद साइड में खड़ी चार-पांच मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
भयानक एक्सीडेंट
टक्कर मारने के बाद आरोपी कार छोड़कर भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
भयानक एक्सीडेंट
वहीं आक्रोशित लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की। एक्सीडेंट होते ही मौके पर इतनी भीड़ इकट्ठा हो गई कि कार चालक व कार में बैठे युवक चतुराई से फरार हो गए।
4 of 6
भयानक एक्सीडेंट
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। हादसे में मारे गए बच्चे के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
5 of 6
कार में तोड़फोड़
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की रही है और आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसा बहुत ही भयानक था। इसका अंदाजा आप तस्वीरों को देखकर ही लगा सकते हैं।