मुजफ्फरनगर के गांव भटौड़ा में सोमवार को एक छात्रा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर बवाल हो गया। देखते-देखते ही मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
2 of 8
कई गाड़ियां फूंकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बवाल के दौरान तीन बाइकों को फूंक दिया गया। संघर्ष दो समुदाय के बीच होने से इलाके में तनाव फैल गया। सूचना पर एसपी सिटी कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
3 of 8
युवक को अस्पताल में भर्ती कराया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी का कहना है कि मोघपुर के युवकों ने झगड़ा किया है। बाइक भी उन्होंने अपनी ही फूंकी हैं। शाम को छात्रा के पिता की ओर से मोघपुर के हमलावरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
4 of 8
कई गाड़ियां फूंकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घटना सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे गांव बिहारी में हुई। भटौड़ा निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक अपनी बहन की टीसी लेने के लिए सिखेड़ा के कॉलेज में आया था। घटना के समय वह अपनी बहन के साथ बाइक से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
5 of 8
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इसी दौरान पास के गांव मोघपुर के तीन छात्र भी शहर से बाइक से लौट रहे थे। इन्होंने गांव बिहारी के जंगल में बाइक सवार युवक की बहन से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक को रोक कर पीटा।
विज्ञापन
6 of 8
कई गाड़ियां फूंकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
युवक ने फोन कर अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। उसे फोन करता देखकर हमलावर छात्रों ने भी अपने गांव में फोन कर दिया। कुछ ही देर में दोनों गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इनके बीच संघर्ष शुरू हो गया।
विज्ञापन
7 of 8
कई गाड़ियां फूंकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इसी दौरान मोघपुर निवासी प्रिंस ने तमंचे से फायरिंग कर दी, एक गोली बाइक सवार भटौड़ा निवासी सुरेंद्र पुत्र गिरवर की जांघ में जा लगी। सुरेंद्र घटना के समय सिखेड़ा से सामान लेकर बाइक से अपने गांव जा रहा था। फायरिंग होते ही भगदड़ के साथ अफरातफरी मच गई। इसी बीच तीन बाइकों में आग लगा दी गई। झगड़े में कई ग्रामीण घायल हो गए।
घटना की सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह सिखेड़ा, जानसठ, नईमंडी, सिविल लाइन, मंसूरपुर थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में मोघपुर में दबिश दी। शाम को छात्रा के पिता की ओर से मोघपुर के प्रिंस, उत्तम आदि के खिलाफ घटना के संबंध में सिखेड़ा थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों गांव में बने तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें