फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जन्मदिन पर तमंचे से काटा केक, बर्थडे बॉय समेत दो युवक हिरासत में, वीडियो वायरल

Thu, 03 Jun 2021 02:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

तमंचे से जन्मदिन का केक काटना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने बर्थडे बॉय समेत दो युवकों को हिरासत में लिया है। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
तमंचे से केक काटता युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लावड़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक युवक को तमंचे से जन्मदिन का केक काटना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने पर गुरुवार को लावड़ व इंचौली पुलिस ने बर्थडे बॉय समेत दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जलालपुर गांव निवासी अबरार का बुधवार को जन्मदिन था। जन्मदिन में अबरार ने अपने दोस्तों को बुलाया और केक काटा। बताया गया कि अबरार ने तमंचे से अपने जन्मदिन का केक काटा। केक काटने के दौरान वीडियो भी बनाई, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। 

वहीं गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद इंचौली थाना प्रभारी अंकित चौहान व लावड़ चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी ने पुलिस के साथ गांव पहुंचकर अबरार व उसके साथी महबूब को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें