फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स ने जाना नक्शा पढ़ना और आपदा से निपटना, फायरिंग भी सीखी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। 71 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ द्वारा द्रोण पब्लिक स्कूल में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-262 के दूसरे दिन कैडेट्स को सेना, सुरक्षा, नागरिक उत्तरदायित्व और अनुशासन से संबंधित विविध प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

संचालित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-262 का आयोजन द्रोण पब्लिक स्कूल में किया जा रहा है। शिविर
31 अगस्त तक चलने वाले शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत प्रातः कालीन पीटी एवं ड्रिल से हुई, जिसका उद्देश्य कैडेट्स के शारीरिक स्वास्थ्य व अनुशासन को सुदृढ़ किया गया। कैंप का ओपन एड्रेस आयोजित हुआ, जिसमें कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज चौधरी ने कैडेट्स को एनसीसी की उपयोगिता, एकता और अनुशासन के महत्व तथा सशक्त नागरिक बनने के मूल मंत्र पर संबोधित किया। चीफ ऑफिसर डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आपदाएं दो प्रकार की होती हैं प्राकृतिक (जैसे बाढ़, भूकंप, सुनामी) और मानव निर्मित ( औद्योगिक, रासायनिक, यातायात व आतंकवादी दुर्घटनाएं)।
ट्रेनिंग में कैडेट्स को मानसिक और शारीरिक बाधाओं से जूझने का अभ्यास कराया गया। फायरिंग प्रशिक्षण 73 यूपी बीएन एनसीसी के सूबेदार अशोक कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ।कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज चौधरी ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान स्कूल प्रबंधक संजय त्यागी, कर्नल दिव्या सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. निधि सहगल मौजूद रहे।
विज्ञापन

साइबर अपराध से बचाव के दिए टिप्स
मैप रीडिंग का प्रशिक्षण कैडेट्स को दिया गया, जिसमें उन्हें युद्ध रणनीति, नेविगेशन, योजना और सुरक्षा जैसे विषयों की जानकारी दी गई। साइबर अपराध की जानकारी लेफ्टिनेंट कपिल त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम डिजिटल युग का एक गंभीर खतरा है, जिसमें कंप्यूटर व इंटरनेट का दुरुपयोग कर अपराध किया जाता है। उन्होंने इसके प्रकारों व बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें