फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने की सफाई व्यवस्था से नाराज हुए डीआईजी

विज्ञापन
खरखौदा थाना पर पहुंचे डीआईजी थाना के बाहर छात्रों से बात करते हुए (मीडिया सेल) - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
खरखौदा। थाने पर लगे समाधान दिवस में डीआईजी कला निधि नैथानी और आईएएस (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) दीक्षा जोशी ने समस्याएं सुनी। डीआईजी ने थाने का निरीक्षण भी किया। साफ सफाई संतोष जनक न मिलने पर सुधार के लिए सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन

खरखौदा थाना पर लगे समाधान दिवस में डीआईजी कलानिधि नैथानी व आईएएस दीक्षा जोशी ने जनसुनवाई की। इस दौरान डीआईजी ने कार्यवाही की समीक्षा करते हुए शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के लिए दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की छत पर घास को लेकर नाराजगी जाहिर की। थाना परिसर में साफ सफाई संतोष जनक नहीं मिली। थाना परिसर में सीज व लावारिस वाहनों का जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। छोटे-छोटे मुकदमों को तत्काल निस्तारण करने के लिए कहा। थाने को आगंतुक सुलभ बनाने, थाने पर खड़े वाहन जल्द रिलीज कराने और लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण कराने के आदेश दिए।
डीआईजी कलानिधि नैथानी निरीक्षण के दौरान थाना परिसर से बाहर निकले तो रास्ते पर कुछ छात्र विद्यालय से लौटते हुए मिले। डीआईजी ने छात्रों को रोककर उनसे शिक्षा संबंधी कई सवाल किया तथा उनके उद्देश्य के बारे में भी पूछा। हालांकि इस दौरान इतने बड़े अधिकारी द्वारा बात करने व मौके पर भारी पुलिस बल के होने पर छात्र थोड़े नर्वस दिखाई दिए।

खरखौदा थाना पर पहुंचे डीआईजी थाना के बाहर छात्रों से बात करते हुए (मीडिया सेल)- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें