फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकाने वाला खुलासा: जानवरों को दी जाने वाली दवाओं से बनवाई जा रही थी बॉडी, अभी और खुलेंगे बड़े राज

Thu, 04 Aug 2022 08:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में पकड़े गए नकली फूड सप्लीमेंट्स के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि यहां जो दवाएं बेची जा रही थीं, वे जानवरों को भी दी जाती है।
विज्ञापन
जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खैरनगर में फूड सप्लीमेंट्स की दुकान से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सात सैंपल लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। ड्रग इंस्पेक्टर पीयूष ने बताया कि उन्होंने तीन दवाओं और एक स्टेरॉयड का सैंपल लिया है। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि यह दवाएं ऐसी हैं जो जानवरों को भी दी जाती है। इन दवाओं के इस्तेमाल से इंसान का शरीर तो मजबूत दिखता है, मगर उसमें कई तरह की बीमारियां घर कर जाती हैं। इन दवाओं के मैन्युफैक्चरिंग पर बैंकाक, यूएस और रूस आदि लिखा हुआ है।

विज्ञापन


वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी तीन सदस्य टीम ने खैरनगर से दो और कोतवाली क्षेत्र से एक सैंपल प्रोटीन पाउडर और वेट गेनर (वजन बढ़ाने वाला) के लिए हैं। यह फूड सप्लीमेंट्स की श्रेणी में आता है। इसलिए इसके सैंपल उन्होंने लिए हैं। उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी परमवीर और अनंत भी रहे। फिलहाल पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट आने पर एफएसडीए भी वाद दाखिल कराएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फरमानी नाज का दर्द: बोलीं- बहुत दुख झेले हैं, अब इस तरह सताना ठीक नहीं, ट्विटर पर बयां की दर्दभरी दास्तां

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें