फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद मोर्चरी में मिला लापता युवक का शव

Sun, 22 Jun 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। पांच दिन से लापता गांव प्रेमपुरी के रहने वाले ऋषिपाल सिंह (40) का शव मोर्चरी में रखा मिला। दरअसल सोमवर की देर शाम सड़क हादसे में ऋषिपाल की मौत हो गई थी। पहचान नहीं होने की वजह से पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। अब सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली तो परिवार वालों ने पहचान करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पति रईस अहमद ने बताया कि ऋषिपाल पुत्र मुरारी सिंह पिछले शनिवार को घर से अपने मामा के घर गांव ठाट में गया था। जहां से दो दिन बाद सोमवार को वह प्रेमपुरी के लिए निकला लेकिन दो दिन तक घर नही पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद से परिजन और पुलिस ऋषिपाल की तलाश कर रही थे। धामपुर पुलिस के अनुसार ऋषिपाल को अंतिम बार गांव जैतरा के आसपास देखा गया था। वहीं परिजनों को सोशल मीडिया के द्वारा एक लावारिस शव बिजनौर मोर्चरी में रखे होने की जानकारी मिली। परिजनों ने शव की पहचान ऋषिपाल के रूप में की।
ऋषिपाल की मौत से परिवार में शोक छा गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी पूर्वी अमित किशोर ने बताया कि सोमवार को जैतरा नूरपुर मार्ग पर सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। जिसकी पहचान नहीं होने पर मोर्चरी में रखवा दिया था। मृतक की पहचान के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद परिजनों ने बिजनौर पहुंचकर मृतक की पहचान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें