फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे पर झूलता मिला होमगार्ड के बेटे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। चिंदौड़ी गांव में सोमवार को होमगार्ड के 23 वर्षीय बेटे मनीष का शव कमरे के अंदर रस्सी के फंदे से झूलता हुआ मिला। जिसे शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की जांच की।
विज्ञापन

रविवार देर रात मनीष फोन पर बातचीत करता हुआ घर लौटा और सीधे अपने कमरे में चला गया। परिजनों ने उसके लिए भोजन रख दिया था, लेकिन सुबह जब वह नहीं जागा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की से झांककर देखा तो मनीष का शव फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। पहले परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे थे, लेकिन पुलिस और गांव के गणमान्य लोगों के समझाने के बाद वह राजी हुए। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें