फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोचिंग सेंटर में संचालक का शव खिड़की से फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- बागपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा (मेरठ )। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह कोचिंग सेंटर के अंदर संचालक अश्विनी कुमार (45) का शव खिड़की पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। दोपहर के समय मकान मालिक व छात्र कोचिंग सेंटर पहुंचे तो शव को लटके देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने संचालक के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित डीसी एन्क्लेव निवासी अश्वनी कुमार मूल रूप से बागपत के दोघट कस्बे के रहने वाले थे। वह काफी समय से परिवार के साथ कंकरखेड़ा में रह रहे थे। कोचिंग संचालक रविवार सुबह करीब छह बजे घर से कोचिंग सेंटर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वह रोजाना की तरह न्यू सैनिक कॉलोनी स्थित कोचिंग सेंटर पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे के आसपास मकान मालिक और छात्र कोचिंग सेंटर के ऊपरी हिस्से में पहुंचे। यहां उन्होंने देखा संचालक का शव खिड़की पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ है। यह नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल 112 की और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आवश्यक जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। कोचिंग संचालक का शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट होगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि संचालक ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें