फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 20 दिन से लापता सराफ का शव गंगनहर में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Jun 2020 05:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद में परतापुर थाना क्षेत्र से 20 दिन से लापता चल रहे सराफ का शव गाजियाबाद गंगनहर से बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए मेरठ से रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पंचवटी एनक्लेव निवासी शिखर राणा (27 वर्ष) की रिठानी में घोपला रोड पर राणा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। परिजनों के मुताबिक 22 मई को शिखर का अपनी पत्नी नेहा से विवाद हो गया था। जिसके बाद नेहा उसी दिन गाजियाबाद के सिहानी स्थित अपने मायके चली गई। 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के रिश्तेदार से लूट, सीएम योगी की पड़ोसी हैं पीड़िता, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन


उधर, उसी शाम शिखर घर से स्कूटी लेकर निकल गया। शिखर वापस नहीं लौटा। शिखर की स्कूटी जानी गंगनहर के पास मिली थी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने परतापुर थाने में शिखर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


वहीं बुधवार देर रात शिखर का शव गाजियाबाद गंगनहर में बरामद हुआ। जानकारी के बाद गाजियाबाद पहुंचे परिजनों ने कपड़ों को देखकर शनाख्त की। परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। परिवार के लोग शिखर की मौत के लिए उसकी पत्नी नेहा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें