मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास बुधवार शाम रेलवे ट्रेक किनारे मिले शव की बृहस्पतिवार को शिनाख्त हुई। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजनों ने मृतक की पहचान मलिनाया निवासी 48 वर्षीय राजू के रूप में की।
मृतक के भाई पप्पू ने बताया कि राजू मंगलवार सुबह लापता हुआ था। वह मजदूरी करता था। बताया कि वह शराब पीने का आदी था। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने आशंका जताई कि शराब ने नशे में गिरने के कारण उसकी मौत हुई होगी।