हस्तिनापुर। पुलिस को सोमवार शाम क्षेत्र के भीकुंड गंगा पुल के समीप अज्ञात व्यक्ति शव पड़ा मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया परंतु नाकाम रही। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भीकुंड के जंगल में काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को गंगा पुल के समीप शव पड़ा होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया परंतु कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने गली-सड़ी अवस्था में मिले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, क्षेत्र में गंगा किनारे शव मिलने की खबर फैल गई। इसके बाद वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि शव करीब 35 वर्षीय व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है। काली पैंट एवं शर्ट में मिला शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।