फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
हल्दौर के गांव कुम्हारपुरा में युवक की मौत के बाद गमजदा परिजन और जमा भीड़। संवाद - फोटो : एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया एडीओ रमेश उदैनिया।
विज्ञापन
स्कूल यूनिफार्म पहने था मृतक, गले में लगा था चादर का फंदा
विज्ञापन

शरीर पर चोट के निशान देख परिजनों ने बताया हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा में बुधवार को प्रियांशु (18) पुत्र अनिल कुमार एडवोकेट का शव दीवार में लगे हुए कुंडे के सहारे लटका मिला। युवक के गले में चादर का फंदा लगा था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। युवक के पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट और सुई चुभाने जैसे निशान हैं।
प्रियांशु मंगलवार को अपने कमरे में सोया था। बुधवार की सुबह करीब छह बजे मां यशोदा कमरे में पहुंचीं तो प्रियांशु को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। वह स्कूल यूनिफार्म पहने था। परिजनों का कहना है कि प्रियांशु के गले और पैरों पर चोट के निशान हैं। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी खरोंच है। उसके नाजुक अंगों पर पन्नी लिपटी थी और शरीर पर सुई चुभाने जैसे निशान भी हैं। परिजनों का कहना है कि प्रियांशु की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी संजीव वाजपेई और थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मृतक के परिजनों की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से गांव में संदिग्ध लोगों की आवाजाही थी। ग्रामीण रात में पहरा दे रहे थे। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हल्दौर के गांव कुम्हारपुरा में युवक की मौत के बाद गमजदा परिजन और जमा भीड़। संवाद- फोटो : एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया एडीओ रमेश उदैनिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें