फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आत्मनिर्भर कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों के उपयोग का आह्वान

विज्ञापन
सरधना। भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर कार्यक्रम के दौरान रामलीला मैदान शामिल हुए राज्यमंत्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भाजपा ने नगर के रामलीला भवन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक जैन और मुख्य अतिथि राज्य कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने शिरकत की।
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम आत्मनिर्भर भारत अभियान है, जो भारत को स्वावलंबी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का व्यापक दृष्टिकोण है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत नए भारत का विजन है, जिसका मुख्य उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना और देश को स्वावलंबी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी संकल्प लेते हुए देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने का निर्णय लिया। मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत अभियान की भावना को मजबूत करेगा और स्थानीय व्यवसायियों, पेशेवरों और उद्यमियों के बीच संवाद का सेतु बनेगा। कार्यक्रम के संयोजक विनोद जैन, ललित गुप्ता, सुभाष वेद, दीपक शर्मा, शिवकुमार जैन, मुदित माहेश्वरी, शंकर सिंह, संजीव पंवार, रक्षित गर्ग और पिंकी सोम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें