फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव फंदे से लटका मिला

Mon, 16 Feb 2026 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव पांची में तीन दिन से लापता चल रहे ग्रामीण विजय उर्फ शेट्टी का शव जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला बताया है। पूछताछ में पता चला है कि विजय अपने भाई पर हमले के आरोप में जेल भी जा चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से गांव पांची निवासी विजय उर्फ शेट्टी कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ हापुड़ के श्याम नगर स्थित ससुराल में रह रहे थे और बृहस्पतिवार से लापता थे। रविवार को पांची के किसानों ने गांव के ही मनु त्यागी के खेत में एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके ग्रामीण के शव को देखा। किसानों ने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान विजय के रूप में की और परिजनों को घटना की जानकारी दी।



परिजनों से आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई विशेष जानकारी न मिलने पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से फोटोग्राफी और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उनकी पत्नी ने पूछताछ में बताया कि विजय अक्सर अपने गांव पांची चले जाते थे इसलिए उन्होंने उनकी तलाश नहीं की थी।
विज्ञापन




भाई पर जानलेवा हमले के बाद जेल से छूटा था विजय

पुलिस की जांच में सामने आया है कि विजय ने लगभग ढाई वर्ष पूर्व अपने बड़े भाई विजेंद्र पर जानलेवा हमला किया था जिसके आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। करीब छह महीने पहले उसके बड़े भाई ने ही उसकी जमानत कराई थी। हाल के महीनों से विजय अपनी पत्नी राखी के साथ हापुड़ स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
-
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें