फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर किनारे पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव सलाहपुर स्थित भट्ठे पर मजदूर अरविंद का शव गंगनहर किनारे पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजन उसे पेड़ से उतार कर चिकित्सक के पास ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मजदूर की मौत के संबंध में जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव सलाहपुर के प्रधान एवं भट्ठा संचालक नजाकत अली का गंगनहर किनारे राजपूत बिक्र फील्ड नाम से भट्ठा है। भट्ठे पर जिला संभल के पहाड़गंज निवासी राधेश्याम मजदूरी करता है। उसके साथ उसका 21 वर्षीय बेटा अरविंद रहता था। शुक्रवार को दोपहर का खाना खाकर अरविंद भट्ठे से निकल गया था। दोपहर बाद गंगनहर किनारे एक पेड़ पर अरविंद का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नीरज बघेल ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की और शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेजने की बात कही। परिजनों ने कोई कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक शव भट्ठे पर ही रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें