फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के रुपये लौटाने के नाम पर महिला से अभद्रता-मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के ड्रीम सिटी निवासी महिला ने दबथुवा गढ़ी निवासी धर्मेंद्र व उसके दो साथियों पर पैसों के लेनदेन को लेकर अपने यहां बुलाकर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि आरोपी धर्मेंद्र उसके यहां दूध सप्लाई का काम करता है। कुछ दिन पहले आरोपी ने ट्रैक्टर खरीदने के नाम पर उससे पांच लाख रुपये उधार लिए थे। उसने कुछ रकम नकद और कुछ उसके खाते में दी थी। उसने उधार दिए रुपये वापस मांगे तो आरोपी उसे कुछ दिन बाद देने का वादा करने लगा। 14 मई को आरोपी ने उसे रुपये देने के लिए अपने गांव दबथुवा में बुलाया। आरोपी ने उसे पेट्रोल पंप के पास रोक लिया। पीड़िता ने आरोपी से अपने उधार दिए रुपयों का तकादा किया तो आरोपी व उसके दो साथियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। आरोपी ने उसके गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। आसपास के लोगों को आते देख तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें