फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन तोमर की सात अक्तूबर को होगी महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट-फोटो जरूर लगाए
विज्ञापन

- किसान बचाओ देश बचाओ, महापंचायत की जिम्मेदारी सौंपी
माई सिटी रिपोर्ट
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) सात अक्तूबर को मुजफ्फरनगर में ''किसान बचाओ देश बचाओ'' महापंचायत आयोजित करेगी। राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीत सिंह सांगवान ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह महापंचायत किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में बुलाई गई है। इसमें गन्ने का भाव बढ़ाने, स्मार्ट मीटर, बिजली और अन्य किसान समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। मेरठ से भी बड़ी संख्या में किसान और मजदूर इस महापंचायत में हिस्सा लेंगे। इंद्रजीत सिंह सांगवान ने रविवार को रुड़की रोड स्थित सन सिटी कॉलोनी में अपने आवास पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महापंचायत की रूपरेखा तैयार की। बैठक में महापंचायत को सफल बनाने और अधिक किसानों को जुटाने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस दौरान साजिद अल्वी, अभिषेक चौधरी, आकिल राणा, राजन चौधरी, अब्बास अहमद, अकरम और मुंसफ अली सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें