फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुभारती विवि में आज से होगा बास्केटबाल प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में मंगलवार से अखिल भारतीय विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का शुभारंभ हो रहा है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट में देशभर के लगभग 205 विश्वविद्यालयों से करीब 800 प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
खेल समिति के चेयरमैन एवं शिक्षा संकाय के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट संदीप चौधरी ने कहा कि यह प्रतियोगिता बेहद रोमांचक होगी। विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए पुरुष एवं महिला खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शल्या राज ने कहा कि खेल युवाओं को राष्ट्र निर्माण की ओर प्रेरित करते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया है और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। यह आयोजन 28 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें