फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच दिनों तक गुलजार रहा गंगा का किनारा, अब हुआ वीरान

विज्ञापन
वीरान हुआ गंगा किनारा स्रोत संवाद
विज्ञापन
गंगा घाट पर यदि कुछ बचा है तो वह है गंदगी का अंबार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के मखदूमपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाट के किनारे पर पांच दिनों तक श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। आस्था का यह समागम बुधवार को संपन्न हो गया। बृहस्पतिवार को गंगा का किनारा वीरान नजर आया।
गंगा किनारे पर आस्था के समागम में अपने परिवार के साथ करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और दीपदान किया। बुधवार की शाम तक सभी श्रद्धालु अपने घरों को लौट गए। घाट पर केवल जिला पंचायत के ठेकेदार ही अपना सामान समेटते दिखाई दिए। अब गंगा घाट पर यदि कुछ बचा है तो वह है गंदगी का अंबार। हालांकि जिला पंचायत द्वारा सफाई अभियान चलाकर गंगा तट से कचरे को एकत्र किया जा रहा है। गंगा की चमकती रेती में पांच दिनों तक तंबुओं की नगरी में श्रद्धालुओं ने मेले की रौनक बढ़ाई थीं।
विज्ञापन

लगातार पांच दिनों तक गंगा घाट पर आस्था का समागम देखने को मिला। एक ही स्थान पर संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिले। घाट गंगा मैया के जयकारों से गूंज रहा था। गंगा घाट पर श्रद्धालु अपनी जिम्मेदारियों से दूर मौज मस्ती व पूजा अर्चना में मशगूल था। बैंड बाजे की धुन पर भी गंगा तेरा पानी अमृत, मानो तो मैं गंगा मां हूं ना मानो तो बहता पानी जैसे धार्मिक गीतों की धुन सुनाई दे रही थी। परंतु बृहस्पतिवार को यहां का नजारा कुछ और ही नजर आया। पांच दिन रोशन रहे गंगा के किनारे पर दूर-दूर तक वीरानगी दिखाई दी।
विज्ञापन

गंगा किनारे जगह-जगह गंदगी के ढेर पड़े दिखाई दिए। मुख्य घाट पर गंदगी को साफ करने के लिए अभियान तक नहीं चलाया गया। हालांकि मेला स्थल पर सफाई के लिए जिला पंचायत की टीम लगाई गई है।

वीरान हुआ गंगा किनारा स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें