मेरठ। बेगमपुल पर व्यापार संघ ने श्रम विभाग के सहयोग से व्यापारी जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण की प्रक्रिया के साथ ही कर्मचारियों के लिए सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संप्रवर्तन अधिकारी विनय सहित अन्य उपस्थित रहें। इसके अलावा सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट करने के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर राजेश सिंघल व्यापार संघ के अध्यक्ष, पुनीत शर्मा पूर्व अध्यक्ष , सुधा सेठ, गौरव गुप्ता, राकेश कुमार गोयल, राजीव कपूर, मनोज सिंघल, राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद