फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडर-19 बालिका वर्ग में द आर्यन्स की टीम बनी विजेता

Wed, 08 Oct 2025 06:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम- द आर्यंस स्कूल में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल मारने का प्रयास करती ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
चौधरी कदम सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में पांच सेमीफाइनल और तीसरे स्थान के लिए तीन मैच खेले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। द आर्यन्स स्कूल में आयोजित चौधरी कदम सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को पांच सेमीफाइनल और तीसरे स्थान के लिए तीन मैच खेले गए। अंडर 19 बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच द आर्यन्स और बीआईटी स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें द आर्यन्स ने 4-0 से जीत हासिल की। अंडर 14 बालक वर्ग में द आर्यन्स ए ने एमआईईटी स्कूल की टीम को 6-2 से हराया। अंडर 19 बालक वर्ग के मुकाबले में द आर्यन्स ए और द एवेन्यु पब्लिक स्कूल में द एवेन्यु पब्लिक स्कूल ने 1-0 से मैच जीता।
विज्ञापन

शुभारंभ डॉ. अमित जैन और डॉ. अरविंद कृष्णन ने किया। कोच दीपक राणा ने बताया कि अंडर 14 बालक वर्ग में आर्मी स्कूल ने सीपीएस मेरठ को 3-0 पराजित किया। अंडर 19 बालक वर्ग में आर्मी स्कूल और एमपीएस ए के बीच खेले गए मुकाबले में एमपीएस ए मेरठ ने 1-0 से जीत हासिल की। अंडर 14 बालक वर्ग में तीसरे स्थान के लिए एमआईईटी स्कूल और सीपीएस मेरठ के बीच मैच खेला गया, जिसमें सीपीएस मेरठ ने 2-0 से जीत हासिल की। अंडर 19 बालक वर्ग में तीसरे स्थान के लिए द आर्यन्स ए और आर्मी स्कूल के बीच मैच खेला गया, जिसमें आर्मी स्कूल मेरठ ने 1-0 से जीत हासिल की। अंडर 19 बालिका वर्ग में तीसरे स्थान के लिए अशोका एकेडमी और बीआईटी स्कूल मेरठ के बीच खेला गया, जिसमे अशोका एकेडमी ने 3-0 से जीत हासिल की। टूर्नामेंट के फाइनल में अंडर 14 बालक वर्ग में द आर्यन्स स्कूल ए मेरठ और आर्मी स्कूल मेरठ, अंडर 19 बालक वर्ग में मेरठ पब्लिक स्कूल ए मेरठ और द एवेन्यु पब्लिक स्कूल मेरठ, अंडर 19 बालिका वर्ग में द आर्यन्स स्कूल मेरठ और आर्मी स्कूल मेरठ के बीच फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। इस दौरान निदेशक अक्षय सिंह, गौरव चौधरी, प्रधानाचार्या प्रीति मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें