मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के सौरभ रस्तोगी ने अपने कारीगर पर 244 ग्राम सोना लेकर भागने का आरोप लगाया है। सौरभ ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सराफा बाजार निवासी सौरभ रस्तोगी ने बताया कि तीन फरवरी को पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी कारीगर उनकी दुकान पर आया था। आरोपी ने सौरभ से 244 ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए ले लिया था। उसने 14 फरवरी तक जेवर तैयार करके देने के लिए कहा था। सौरभ ने 16 फरवरी को आरोपी के नंबर पर संपर्क किया लेकिन नंबर बंद आ रहा था। सौरभ आरोपी के डालमपाड़ा वाले किराए के मकान पर पहुंचे लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। सौरभ के अनुसार आरोपी का नंबर लगातार बंद आ रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया।