फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में कोरोना की एंट्री, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक का एरिया सील

Mon, 20 Apr 2020 08:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • बिजनौर में सोमवार को एक दरोगा सहित चार कोरोना पॉजिटिव मिले
  • थाना व एक किलोमीटर तक का एरिया सील कर दिया गया
  • डीएम व एसपी ने थाने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया
विज्ञापन
जानकारी लेते डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में नहटौर थाने के एक दरोगा में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद थाने को सैनिटाइज कराया गया। डीएम व एसपी ने थाने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और थाना व एक किलोमीटर के एरिया को सील करने और सभी पुलिस कर्मियों को जांच कराने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


नहटौर थाने में तैनात एक दरोगा, दो सिपाही व एक खाना बनाने वाले कर्मचारी की स्थिति को देखते हुए जांच कराई गई थी। इसमें दरोगा के संक्रमित होने की पुष्टि होने पर हड़कंप मच गया। बाकी तीनों की रिपोर्ट नेगेटिव बताई जा रही है। रात में ही एसपी देहात संजय कुमार, सीओ महावीर सिंह रजावत थाने पहुंचे और थाने को सैनिटाइज करवाया। उक्त दरोगा को संभल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त दरोगा गांव महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा में संक्रमित लोगों के संपर्क में आया था। वह उन्हें घर से थाने लाया और बाद में अस्पताल में जांच कराने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन के लिए उनके घर तक भी गया था। इसी दौरान वह चपेट में आ गया। दरोगा की उम्र 59 वर्ष बताई जा रही है, दरोगा के संक्रमित मिलने पर थाने में हड़कंप मच गया। 

इसके अलावा महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा में छह संक्रमित लोगों के परिवार का एक सदस्य भी संक्रमित मिला है। इससे नहटौर क्षेत्र में दरोगा सहित कुल आठ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी संजीव त्यागी थाने पहुंचे। थाना व उसके आसपास का एक किलोमीटर का एरिया सील करने व हल्दौर चौराहे पर स्थित चैक पोस्ट पर अस्थाई थाना बनाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ के सदर बाजार में गर्भवती महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि, परिजनों समेत किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन

गांव महमूदपुर कामिल उर्फ नवादा के दिल्ली से लौटे सभी सदस्य घर आने के बाद थाने पहुंचे थे। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज भी की गई थी। वह इतने समय घर नहीं रहे, जितने समय थाने में रहें। लोगों का कहना है कि इसके बाद भी थाने को सैनिटाइज नहीं कराया गया।

दरोगा, दो पुलिस कर्मी व एक अन्य कर्मचारी को सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन में भेजा गया था। लेकिन वह क्वारंटीन में नहीं रहें। चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरुचरन का कहना है कि चारों को एसएनएसएम इंटर कॉलेज में क्वारंटीन की सलाह दी गई थी। लेकिन उन्होंने थाने में ही क्वारंटीन में रहने के लिए कहा, जिसके बाद वह थाने में चले गए थे।
 
दरोगा के संक्रमित होने पर पुलिस कर्मियों ने अपनी जांच करानी शुरू कर दी है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरु चरन सिंह ने बताया कि करीब 38 पुलिसकर्मियों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें