फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के सिपाही: डेढ़ साल के बेटे को घर छोड़ रात में ड्यूटी दे रहीं मुजफ्फरनगर की महिला सिपाही छाया

Mon, 20 Apr 2020 07:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल छाया सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एक ओर जहां चारों तरफ कोरोना का प्रकोप व्याप्त है, वहीं दूसरी ओर हमारे कुछ ऐसे भी योद्धा हैं जो अपनी परेशानियों को दरकिनार करते हुए कोरोना के विरुद्ध जारी जंग में अपने कर्तव्यों को बखूबी निभा रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे कोरोना योद्धाओं को दिल से सैल्यूट तो बनता है। ऐसी ही एक कोरोना योद्धा मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाने में तैनात महिला कांस्टेबल छाया सिंह हैं, जो अपने घर से करीब ढाई सौ किमी दूर रहकर अपने डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ अपने कर्तव्यपथ पर डटी हैं। 

ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद महिला कांस्टेबल छाया सिंह की पहली पोस्टिंग अप्रैल 2017 में रतनपुरी थाने में हुई थी। जनवरी 2020 से छाया की तैनाती डायल 112 पर है। फिलहाल वह बुढ़ाना में डायल 112 पर रात की शिफ्ट में पीआरवी पर अपने कार्य को अंजाम दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छाया अपने बेटे के साथ रतनपुरी थाना प्रांगण में स्थित सरकारी आवास में ही रहती हैं। अपने डेढ़ वर्षीय छोटे से बच्चे को वह अपने परिजन के पास छोड़कर अपनी ड्यूटी पर निकल जाती हैं। जहां से वह सुबह होने पर ही लौटकर आती हैं। रातभर छोटा सा बच्चा बार-बार अपनी मां के बारे पूछताछ करते करते ही सो जाता हैं। शाम होते ही वह अपनी ड्यूटी हेतु बुढ़ाना के लिये निकल पड़ती हैं और सुबह को ही लौटती हैं।

छाया का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण उसे पीआरवी पर रहते समय काफी सावधानी रखनी पड़ रही हैं। ड्यूटी से वापिस लौटते ही सबसे पहले वह साबुन और सैनिटाइजर से अच्छी तरह अपने आप को सैनेटाइज करती हैं। 

स्नान करने के बाद ही वह अपने बेटे से मिलती हैं। उसका कहना है कि हम साफ सफाई के साथ और अपने घर पर रहकर लॉकडाउन का पूर्णतया पालन करते हुए ही कोरोना के विरुद्ध जारी इस जंग को जीत सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें