फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर से जुड़ा है योग का प्राचीन इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे में स्थित एमवीएल पब्लिक स्कूल में वेदांत आरोग्यधाम एवं स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोदय चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर के की शुरुआत शिक्षाविद योग प्रशिक्षक सुनील पोसवाल ने योग प्रार्थना से की।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक ने कहा कि योग व्यक्ति की आत्मा से परमात्मा के मिलन का सबसे सरल माध्यम है। योग से केवल शारीरिक लाभ ही नहीं होता, बल्कि व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास भी होता है। व्यक्ति सकारात्मक विचारों की ओर अग्रसर होता है। इसलिए हम सभी को रोग व व्यसन से मुक्ति के लिए अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक नगरी अपने आप में प्राचीन इतिहास को समेटे है। यह नगरी हिंदू धर्म, जैन धर्म व सिख धर्म की संगम स्थली के साथ-साथ विश्व को दिशा देने वाला केंद्र स्थली रही है। इसलिए आज भी यहां पर धर्म व सेवा भाव से जुड़े कार्य का फल अति शीघ्र प्राप्त होता है। यह नगरी भगवान श्रीकृष्ण की कर्म स्थली व तीन-तीन जैन तीर्थंकर व सिख धर्म के पंच प्यारे भाई धर्म सिंह की जन्मस्थली रही है। इस अवसर पर अनुलोम विलोम, प्राणायाम, कपालभाति, वृक्षासन, ताड़ासन सर्वांगासन, पद्मासन आदि का योग अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास में दिनेश गर्ग, जय भगवान सिंह, जितेश भडाना, आर्यन पोसवाल, आशु शंकारानंद आदि साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें