फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद गुल हुई बिजली, उपभोक्ता रहे परेशान

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..शाम को आई बारिश से लालकुर्ती में हुआ जलभराव....संवाद
विज्ञापन
मेरठ। बुधवार शाम हुई बारिश ने भी शहर के कई इलाकों में बिजली गुल कर दी। इससे पूर्व दिन में कई जगहों पर फाल्ट के कारण और मरम्मत कार्यों के कारण बिजली नहीं रही। उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

दिन में तो शहर के विभिन्न इलाकों में फाल्ट और मेंटीनेंस कार्यों के चलते बिजली गुल रही है। शाम को बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलती ही शहरभर की बिजली गुल हो गई। ब्रेकडाउन के चलते घंटों बिजली गुल रही। शाम में जैसे ही बूदाबांदी हुई और तेज हवाएं चली तो शहर के कई उपकेंद्र क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होती चली गई। मंगल पांडेनगर उपकेंद्र के सभी फीडर बूंदाबादी में फाल्ट के चलते ट्रिप कर गए थे, बारिश बंद होने के बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया। मरम्मत कार्यों के कारण भी शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रही। गगोल प्रथम उपकेंद्र के जैनपुर फीडर की बिजली सुबह दस से शाम चार बजे तक, गंगानगर में राधा गार्डन फीडर की बिजली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक, दिल्ली रोड फीडर पर सुबह सात बजे से नौ बजे और पीडीसीएसएस और डाबका फीडर की बिजली सुबह दस से दोपहर दो बजे तक, जैनपुर फीडर की बिजली सुबह दस से शाम चार बजे तक बाधित प्रभावित रही। इसके साथ ही हापुड़ रोड, आशियाना कॉलोनी, इंद्रलोक, सीवेज पंप, फतेहउल्लाहपुर, अहमदनगर की बिजली सुबह दस बजे से एक बजे तक शटडाउन के चलते बाधित रही। शताब्दीनगर सेक्टर-5 के राजकमल, गार्डन व्यू कॉलोनी की बिजली सुबह आठ बजे बंद बिजली आपूर्ति दोपहर बाद सुचारू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें