फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बागपत की हवा हो रही खराब, एक्यूआई 258 पर पहुंचाी

Mon, 28 Oct 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में हवा खराब होती जा रही है। जिससे रविवार को यहां एक्यूआई 258 रहा। इस तरह प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती दिख रही है। लोगों को आंखों में जलन व गले में परेशानी हो रही है। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को मास्क व चश्मा इस्तेमाल करने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं।
विज्ञापन

यहां दिवाली से पहले ही प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया है और पिछले कई दिनों से एक्यूआ दो सौ से पार चल रहा है। इस कारण ही यहां ग्रैप दो लागू करते हुए निर्माण कार्यों में नियमों का पालन करने के साथ ही डीजल जनरेटर पर रोक लगाई गई है। इसके बाद भी लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। यहां रविवार को एक्यूआई 258 दर्ज किया गया। जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है, उससे लोगों की परेशानी भी बढ़ती दिख रही है।
सांस की बीमारी का खतरा तो आंखों में जलन की समस्या : सीएचसी अधीक्षक डाॅ. विभाष राजपूत ने बताया कि प्रदूषण से सांस की बीमारी होने की आशंका ज्यादा रहती है। इसके साथ ही जिन लोगों को पहले से सांस की बीमारी है, उनके लिए यह धुआं काफी खतरनाक है। इसके अलावा धुएं से आंखों में जलन की शिकायत भी सबसे ज्यादा रहती है और आंखों में समस्या होने से मरीज भी बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें