फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: हथियार तस्कर बोले- हम भाजपा नेता अमित राठी के आदमी, बरपा हंगामा; जानें क्या है पूरा मामला

Sat, 09 Aug 2025 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

भोपा पुलिस ने दो दिन पहले हथियार तस्करों को पकड़ा था। उनका कहना था कि वे भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी के संरक्षण में यह काम कर रहे हैं। इस मामले में जहां विवाद बढ़ गया है, वहीं राठी ने आरोपों को गलत बताया है। 
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपा पुलिस के हत्थे चढ़े हथियार तस्करों को संरक्षण देने में भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी का नाम सामने आया है। आरोपियों ने पुलिस को दिए बयानों में राठी का नाम लिया। इसके बाद पंचायतों और सिफारिशों का दौर शुरू हुआ। पुलिस यह कहकर पल्ला झाड़ रही है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अमित राठी कौन है। उधर, क्षेत्र के लोगों ने 15 अगस्त को भोपा थाने पर सामूहिक गिरफ्तारी देने का एलान किया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हथियार तस्करी और पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में अभी तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आधा दर्जन से अधिक आरोपी वांछित हैं। पूछताछ में आरोपी फिरोज अंसारी उर्फ बंटी, आशु, गुरुमन ने पुलिस को बताया कि वह वह दूसरे प्रदेशों से कम कीमत पर पिस्टल खरीदते हैं। मुनाफा कमाने के लिए आसपास के क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। वे शुक्रताल मोरना निवासी अमित राठी के आदमी हैं और उसका पूर्ण संरक्षण प्राप्त है।
 

बयानों में आए नाम का इशारा भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी की तरफ माना गया। इसके बाद आरोपियों और राठी के समर्थन में भोकरहेड़ी में पंचायत बुलाई गई, जिसमें 15 अगस्त को गिरफ्तारी देने का एलान किया गया। हर जगह भाजपा नेता के नाम की चर्चा शुरू हो गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि अमित राठी कौन है।
 

ये है मामला
तीन अगस्त की रात भोपा पुलिस को सूचना मिली थी कि नन्हेड़ी रजबहे की पुलिया के पास कुछ संदिग्ध लोग थार गाड़ी और बाइक लेकर खड़े हुए हैं। आरोपियों के पास अवैध शस्त्र और भारी मात्रा में कारतूस है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर 14 आरोपियों को अवैध शस्त्रों के साथ पकड़ा था। 

पुलिस ने फिरोज अंसारी उर्फ बंटी निवासी पटौली, भोपा, आशु उर्फ विक्रान्त निवासी रहमतपुर, भोपा, अमरीश कुमार, हार्दिक, अक्षय निवासी भोकरहेड़ी, भोपा, केशव निवासी, भूमिया मंदिर वाली गली भोपा, अमन निवासी, बहुपुरा, भोपा, मोहित कुमार, मोहल्ला शक्तिनगर, नई मंडी, रईसुद्दीन उर्फ भूरा, निवासी बेलड़ा, भोपा, गुरूमन सिंह, सलमान, जौली , भोपा, मोनू उर्फ हिमांशु, छछरौली, भोपा और संजीव कुमार, मुनीम काॅलोनी, नई मंडी व हर्ष कश्यप, पनियाला रोड, रुड़की, हरिद्वार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पांच अगस्त को सानिब, मोहम्मदपुर कन्धेला, फतेहपुर सहारनपुर और शादाब निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी, हरिद्वार को गिरफ्तार किया था।
 

ये हुई बरामदगी
तीन अगस्त को छह अवैध पिस्टल, एक रिवाल्वर, पांच तमंचे, एक मस्कट, एक बंदूक, 30 जिंदा कारतूस, एक महेंद्रा थार (बिना नंबर), तीन बाइक और 46 हजार रुपये। पांच अगस्त को आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस, एक थार गाड़ी और 9330 रुपये बरामद किए गए थे।
 

पुलिस ने की नाम घसीटने की कोशिश : सैनी
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी का कहना है कि जनप्रतिनिधि के पास लोग काम के लिए आते हैं। गलत तरीके से बयानों में नाम घसीटने और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। प्रकरण में पुलिस का रवैया बेहद खराब रहा। एसएसपी से भी बात की गई है। पकड़े गए युवकों पर जानलेवा हमले का गलत मुकदमा लिखा गया है।
 
विज्ञापन

निर्दोष लोगों की आवाज उठाई थी : राठी
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी का कहना है कि प्रकरण में पुलिस ने गुडवर्क दिखाने के लिए छात्रों और बेकसूर लोगों को पकड़ लिया। जानलेवा हमले का फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ को कॉल कर निर्देाष लोगों को छोड़ने की बात कही थी, जिस पर पुलिस ने छवि खराब करने के लिए बयान में नाम लिखा है। भाजपा संगठन को पूरे प्रकरण की जानकारी है। क्षेत्र के लोग भी असलियत जानते हैं।

भाजपा नेता की जांच नहीं कर रही पुलिस : एसएसपी
एसएसपी संजय वर्मा का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमित राठी कौन है। आरोपियों ने नाम लिया था, लेकिन पुलिस किसी भी भाजपा नेता की जांच नहीं कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें