फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाभी और दो बच्चियों पर तेजाब हमला कर खेत के रास्ते भागा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाभी काजल और दो मासूम भतीजियों दिव्यांशी और वंशिका पर तेजाब हमले के बाद आरोपी अजय मंगलवार को खेत के रास्ते भाग गया था। दूसरे दिन भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, घायल महिला और बच्चियों की हालत में सुधार बताया गया है। हालांकि उनका अभी उपचार चल रहा है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

छह माह हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए सेतकुआं गांव निवासी अजय का मंगलवार को तहेरे भाई छोटे और उसकी पत्नी बबली से झगड़ा हो गया था। बताया गया है कि आरोपी बबली पर बुरी नजर रखता था। इसी बात का विरोध करने पर आरोपी उनसे झगड़ा करने लगा था। मंगलवार को आरोपी ने बबली पर तेजाब से हमले की कोशिश की। तभी बीच-बचाव करने पहुंची बबली की भाभी काजल पर आरोपी ने तेजाब से हमला कर दिया। इसी दौरान पास में खेल रहीं काजल की डेढ़ वर्षीय बेटी दिव्यांशी और बबली की दो वर्षीय बेटी वंशिका भी तेजाब हमले में झुलस गईं। तीनों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज खरखौदा में भर्ती कराया गया है। काजल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी को तलाश रही है। आरोपी अजय सैलून चलाता है। उसने 11 वर्ष पहले कैंची से हमला कर बुजुर्ग देवी सहाय की हत्या कर दी थी। इस मामले में ही आरोपी जमानत पर जेल से आया था। आरोपी कोल्हू संचालक से तेजाब लेकर आया था। उससे भी पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें