फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 10 क्रेट टमाटर लदवाए और ई-रिक्शा लेकर भाग गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। दस क्रेट टमाटर ले जाने की बात कहकर सवार हुए दो युवक गंगानगर के आजादनगर निवासी रोहित का ई रिक्शा लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि जब ई-रिक्शा चालक लघुशंका के लिए रुका तब आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 303 (2) के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

रोहित थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि वह अपने चाचा जितेंद्र का ई रिक्शा चलाता है। वह बुधवार सुबह नवीन मंडी से फल खरीदने गया था। तभी एक युवक ने उसे दस क्रेट टमाटर शॉप्रिक्स मॉल चौराहे तक पहुंचाने के लिए 200 रुपये किराये का लालच दिया। रोहित ने टमाटर ई रिक्शा में रखवा लिए और युवक भी सवार हो गया। रास्ते में संगम कट पर उसका एक और साथी ई-रिक्शा में सवार हुआ। रोहित ने बताया कि एलएनटी चौराहे के पास वह लघुशंका के लिए रुका। इस दौरान एक युवक ने उसे ई-रिक्शा चलाकर देखने की बात कही और अचानक ई-रिक्शा लेकर भाग गया।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि आरोपी के साथी से बात की तो उसने ई-रिक्शा दिलाने का झांसा दिया और उसे पंचवटी कॉलोनी तक ले गया। इसके बाद वहां एक सफेद रंग की कार आई और दूसरा युवक भी कार में सवार अपने दो साथियों के साथ बैठकर भाग गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और सोशल मीडिया पर तमंचे के बल पर ई-रिक्शा लूट की सूचना वायरल होने लगी जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तमंचे से लूट का मामला नहीं है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें