फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पीटा, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर के शिवपुरम में सोमवार को नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शिवपुरम चांदना चौक निवासी एकांश की लोगों ने जमकर पीटा। हालांकि आरोपी हाथ छुड़ाकर लोगों के चंगुल से छूटकर भाग गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घटना आठ सितंबर की है। आरोपी एकांश एक 16 साल नाबालिग को परेशान और छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी कभी कॉल करके दोस्ती करने का दबाव बनाता तो कभी रास्ता रोककर खड़ा हो जाता था। पुलिस ने नाबालिग की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी को मंगलवार को आरोपी को मलियाना फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी के मोबाइल में कई लड़कियों के नंबर भी मिले हैं। इनकी जांच पड़ताल के लिए टीपीनगर थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।
कपड़े उतारकर पीटा, युवती ने भी जड़े थप्पड़

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लोगों ने आरोपी की कपड़े उतारकर पिटाई की। युवती भी आरोपी के चेहरे पर चांटे मारती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें