फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, पिस्टल व कारतूस मिला, आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग करने का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, पिस्टल व कारतूस मिला, आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला महाराणा प्रताप नगर में दो दिन पूर्व फायरिंग करने वाला युवक मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बुधवार को चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला महाराणा प्रताप नगर में एक युवक ने रविवार रात कुछ युवकों से मारपीट कर कई राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग से मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी दौड़ी लेकिन न तो आरोपी ही पुलिस के हत्थे चढ़ा और न ही किसी ने इस संबंध में थाने पर शिकायत दी। वहीं पुलिस ने महाराणा प्रताप नगर मोहल्ले में गश्त बढ़ा दी। बुधवार रात पुलिस गश्त पर थी। पुलिस ने संदिग्ध घूम रहे युवक को टोका तो वह भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घेराबंदी कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक पिस्टल व एक कारतूस मिला। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई और उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम संजय पुत्र कैलाश निवासी मोहल्ला महाराणा प्रताप बताया। वहीं उसका आपराधिक इतिहास खंगाला तो उस पर सरधना व कंकरखेड़ा थाने में आर्म्स एक्ट व मारपीट के करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज मिले। पुलिस ने बुधवार को संजय गुर्जर का जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें