फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत हत्या से संबंधित:-हत्यारोपियों ने हत्या करते हुए कॉल पर सुनवाई पूरी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- सोनीपत के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन

-
बेटों की शादी की तैयारी में लगे थी विशाल की परिजन, परिवार में मातम पसरा
संवाद न्यूज़ एजेंसी

खरखौदा (मेरठ)। विशाल की हत्या के बाद जहां परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट गया, वहीं पिता ने अपनी बेबसी दिखाते हुए बताया कि हत्यारों ने कॉल कर बेटे की हत्या की पूरी घटना परिजनों को सुनाई। लेकिन वह बेटे को बचा नहीं सके।
खंदावली निवासी शिवकुमार के अनुसार, परिवार के पालन-पोषण के लिए का कोई उचित जरिया न होने के कारण वह खुद भी मेहनत-मजदूरी करते हैं। उसके दोनों बेटे भी प्राइवेट नौकरी करते हैं। जहां बड़ा बेटा अतुल नोएडा में किसी प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करता है, वहीं विशाल सोनीपत में राजधानी बेसन की कंपनी में पिछले चार वर्ष से नौकरी कर रहा था। परिवार में माता-पिता वह दो बहनों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी दोनों भाइयों के कंधे पर थी। कुछ दिन पहले ही विशाल के चचेरे भाई की मौत हो गई थी तो विशाल कुछ दिन के लिए अपने परिवार में रहकर गया था।
विज्ञापन


पिता शिव कुमार ने बताया कि शनिवार रात्रि करीब 8:00 बजे उसके फोन पर एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले युवक ने शिवकुमार से बात की। दूसरी ओर से कॉल करने वाले युवक ने बताया कि तेरे बेटे की हत्या कर रहे हैं। कॉल पर बेटे की चिल्लाने व बचाने की आवाज आई। हत्यारोपी ने शिवकुमार से कहा कि हम इसकी हत्या कर रहे हैं इसकी डेड बॉडी उठाकर ले जाना। पहले तो कॉल पर ही विशाल की चिल्लाने की आवाज आती रही, बाद में जब हत्यारोपियों ने विशाल को मौत के घाट उतार दिया तो उसकी आवाज शांत हो गई। जहां विशाल की मौत के बाद परिवार में दो छोटी बहनें व मां कमल का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का यह भी कहना कि दोनों बेटों की जल्द ही शादी की भी तैयारी चल रही थी। लेकिन उससे पहले ही बेटे की हत्या हो गई।
विज्ञापन


उधर, मां व दो छोटी बहनें बार-बार बेहोश हो रही हैं। खंदावली से सोनीपत पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम करा कर रविवार शाम को विशाल के शव को अपने साथ गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें