फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्सलीन की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। पत्नी के संबंधों के चलते कस्बा खिवाई में 22 वर्षीय मुर्सलीन ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। इस मामले में मृतक के भाई ने भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बिसरा रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीले पदार्थ के सेवन से होेने पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

18 फरवरी को कस्बा खिवाई निवासी मुर्सलीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक एक गंभीर बीमारी से ग्रस्त था। पत्नी ने गलत दवा लेने के कारण मुर्सलीन की मौत होने की जानकारी पुलिस को दी थी। वहीं, मृतक के भाई मोहम्मद आफाक ने मृतक की पत्नी व कस्बा निवासी आरोपी नाजिम के खिलाफ जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक के भाई ने बताया कि मुर्सलीन ईंट गाड़ी चलाता था। इस कारण वह हमेशा घर से बाहर रहता था। इसका फायदा उठाकर उसकी पत्नी का नाजिम के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। मुर्सलीन को इसका पता चला तो उसने विरोध किया। इसे लेकर अक्सर दोनों में विवाद होने लगा। आरोप है कि बार-बार समझाने के बावजूद आरोपी महिला अपनी हरकतों से बाज नहीं आई।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी के संबंधों से परेशान होकर मुर्सलीन ने जहरीला पदार्थ खाया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। बिसरा सुरक्षित रखा गया था। अब बिसरा रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाना आया है। इसके आधार पर शुक्रवार को आरोपी नाजिम को भूनी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने मृतक की पत्नी से संबंध होने की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया। पत्नी मायके में रह रही है। वह भी मुकदमे में शामिल है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें