फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने पुलिस के चंगुल से छुड़ाया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के एक व्यक्ति की मौत के बाद उस पर अपने रुपये बताकर उसके घर में घुसकर जबरन प्रमाण पत्र ले जा रहे एक व्यक्ति की परिवार के लोगों ने जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी के परिवार की महिलाओं ने पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। पीड़ित परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी एक व्यक्ति की बीमारी के चलते शनिवार को मौत हो गई। देररात परिजन उसके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान कस्बा निवासी एक व्यक्ति जबरन उनके घर में घुस गया और युवक पर उधार रुपये लेने की बात कहते हुए उसके प्रमाण पत्र जबरन उठाकर ले जाने लगा। इस दौरान महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की। तभी अंतिम संस्कार कर लौटे परिजनों ने आरोपी को महिलाओं के साथ झगड़ते देख पकड़ लिया और पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले जाने लगी। इस बीच आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पुलिस ने अभद्रता करते हुए युवक को छुड़ा लिया। चौकी पर पहुंचे पीड़ित पक्ष ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ प्रमाण पत्र व रुपये चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है, जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व में भी हो चुके है मामले
लोगों के मुताबिक उक्त व्यक्ति पूर्व में सभासद रह चुका है और अवैध शराब के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा उक्त व्यक्ति पर सूदखोरी करने को लेकर भी आरोप लग चुके हैं। यह पहला मामला नहीं है, जब आरोपी के परिवार की महिलाओं ने उसे पुलिस के चुंगल से छुड़ाया है। पूर्व में भी महिलाएं पुलिस की जीप के आगे लेटकर उसे छुड़ा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें