फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लावारिश कार को थाने पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा के बाहरी छोर पर बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान के पास सोमवार की सुबह सफेद रंग की लावारिश कार खड़ी मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी लेने का प्रयास किया, लेकिन कार लॉक मिली। क्रेन की मदद से कार को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

रोहटा गांव के बाहरी छोर पर विनोद जेवरी की बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान के पास यह कार खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी लेने का प्रयास किया, लेकिन खिड़कियां लॉक होने के कारण वह सफल नहीं हो सके। कार के नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को थाने पहुंचाया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त है, जिससे प्रतीत होता है कि कार किसी दुर्घटना के बाद खड़ी की गई थी। फिलहाल पुलिस कार मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें