फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैंड बाजों संग निकली ठाकुर जी की सवारी, झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक व होली उत्सव के उपलक्ष्य में बाबा औघड़नाथ मंदिर से निकाली गई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बाबा औघड़नाथ मंदिर से वार्षिक उत्सव एवं होली उत्सव के उपलक्ष्य में बैंड बाजों के साथ ठाकुर जी की शोभायात्रा निकाली गई। ठाकुर जी के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
शोभायात्रा में ठाकुर जी के प्रथम तिलक का सौभाग्य डॉ. रामकुमार और राहुल गुप्ता को प्राप्त हुआ। यात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ हुई। यात्रा में सबसे आगे बैनर, ताशा, गणेश जी की झांकी और महाकाल का ढोल आकर्षण का केंद्र रहा। बैंड बाजे कर्ण प्रिय धुन बजाते चल रहे थे। आकर्षक झांकियां और कीर्तन मंडलियां शोभायात्रा में शामिल थीं। जमकर आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजे बरसाने में नगाड़ा के होरी आई रे आई आई रे गीत पर युवा, वृद्ध सभी झूमते नजर आए। यात्रा वेस्ट एंड रोड, सदर चौक बाजार, सराफा, दालमंडी, गंज बाजार आदि स्थानों से गुजरी। सभी जगह यात्रा का स्वागत हुआ। अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि 23 फरवरी सोमवार को 7 बजे भगवान राधा गोविंद जी की सुंदर लीला लाइट और साउंड के माध्यम से दिखाई जाएगी। यात्रा में बृजभूषण गुप्ता, धीरेंद्र सिंघल, अतुल अग्रवाल, उमरेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें