मेरठ। लोकसेवा आयोग उत्तर प्रदेश की ओर से राजकीय स्कूलों की प्रशिक्षण स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की दो विषयों की परीक्षा रविवार को मेरठ के 30 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। दोनों पालियों में परीक्षा देने के लिए 26,689 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें से सिर्फ 13,711 ने ही परीक्षा दी। इस तरह से 51.60 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 48.40 फीसदी अनुपस्थित रहे।
दो पालियों में हुई परीक्षा में कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया गया। पूरी परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी करते रहे। टीजीटी में सामान्य अध्ययन में इतिहास से लेकर समसामयिक विषयों पर प्रश्न पूछे गए। चार विकल्प देकर प्रश्न पूछा गया कि बीसीजी टीकाकरण का प्रयोग किसमें किया जाता है। एक सवाल आया कि शीशम का प्रयोग किसलिए होता है? चार विकल्पों के साथ प्रश्न आया कि गर्भनाल काटने से लेकर उसके गिरने तक का समय कहलाता है? कौन सा संस्थान बाल आहार माल्ट युक्त भोज्य पदार्थ और बहुउद्देशीय आटा के उत्पादन से संबंधित है? जीवन काल की सबसे लंबी अवधि क्या है? हाल ही में लांच की गई पुस्तक द वर्ल्ड आफ्टर गाजा के लेखक कौन हैं? इसी तरह से प्रश्न पूछा गया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति किसे नियुक्त किया गया? कौन सी मक्खी कपास की नाशीजीव है?
निगेटिव मार्किंग के कारण छोड़ दिए गए कई प्रश्न
इससे पहले टीजीटी छह और सात दिसंबर को भी आयोजित की गई थी। दूसरे चरण में रविवार को गृह विज्ञान व वाणिज्य विषयों की परीक्षा हुई। पहली पाली में सुबह नौ से 11 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा में 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन और 120 प्रश्न संबंधित विषय के आए। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होने के कारण अभ्यर्थियों ने कई प्रश्न छोड़ दिए।
दोनों परीक्षा के प्रश्न पत्र रहे सामान्य
टीजीटी देने आई प्रतिभा ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य रहा। वह कई वर्ष से टीजीटी की तैयारी कर रही हैं। एडेड स्कूलों से पहले जीआईसी की परीक्षा हो गई है।
अभ्यर्थी साक्षी ने बताया कि कई वर्ष की तैयारी इस परीक्षा में उनके काम आई है। निगेटिव मार्किंग के कारण कुछ प्रश्नों को छोड़ना पड़ा।
अभ्यर्थी शिवानी ने बताया कि गृह विज्ञान की परीक्षा में सामान्य प्रश्न पूछे गए। परीक्षा बहुत अच्छी हुई है। कुछ कठिन प्रश्नों को छोड़ दिया।
परीक्षा देने आई अभ्यर्थी दामिनी ने बताया कि एडेड विद्यालयों की परीक्षा की तैयारी करते-करते ही जीआईसी के लिए आवेदन किया। अब यह परीक्षा पहले हो गई है। प्रश्न पत्र सामान्य आया।
दोनों पालियों में 13771 अभ्यर्थी रहे उपस्थित
मेरठ में बागपत, मुजफ्फरनगर, संभल, मुरादाबाद आदि जिलों के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र बनाए गए। प्रथम पाली में गृह विज्ञान विषय में पंजीकृत 13086 अभ्यर्थियों में से 7325 उपस्थित रहे और 5761 अनुपस्थित रहे। इस तरह से 55.97 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। दूसरी पाली में वाणिज्य विषय में पंजीकृत 13603 अभ्यर्थियों में से 6446 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 7157 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में 47.38 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए।
पत्नी परीक्षा देने गई, पति संभालते रहे बच्चों को
कई शादीशुदा महिलाएं भी परीक्षा देने पहुंचे। ऐसे में परीक्षा केंद्र के बाहर उनके पति बच्चों को संभालते नजर आए। यह नजारा सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर दिखाई दिया।
रविवार को हुई टीजीटी परीक्षा की द्वितीय पाली के समाप्त होने के बाद लालकुर्ती क्षेत्र में स्थित