फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सराफा बाजार में कुत्तों का आतंक, दो किशोर सहित पांच लोगों को काटा

विज्ञापन
कुत्तों के हमले से घायल किशोर - फोटो : udhampur
विज्ञापन
सूचना देने के बावजूद नगर निगम की टीम भी मौके पर नहीं पहुंची
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महानगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सराफा बाजार की नील वाली गली में कुत्तों ने दो किशोर सहित पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बावजूद कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम वहां नहीं पहुंची। इससे लोगों में आक्रोश है।
भाजपा पार्षद पंकज गोयल ने बताया है कि नील वाली गली में मंगलवार को दो कुत्तों ने पांच लोगों को काट लिया। इससे नील की गली में दहशत का माहौल है। वहां ज्वेलरी का काम करने वाले कारीगर गली से गुजरने में डरनेे लगे हैं। नगर आयुक्त, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी और निगम के कई अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी। लेकिन कोई भी कुत्तों को पकड़ने के लिए नहीं आया। जिस पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि आवारा कुत्तों से घायल होने वाला 12 साल का अमित, 16 साल का भूपेंद्र सहित पांच लोग हैं। लोगों ने कहा कि आवारा कुत्तों के आतंक से उनका घर और दुकान से निकलना मुश्किल हो रहा है। रास्ते में चलने वाले लोगों पर कुत्ते हमला कर रहे हैं। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को अभियान चलाकर कुत्तों को पकड़ा जाएगा। उनकी नसबंदी कराई जाएगी और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जाएंगे।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें