फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी के अपहरण पर गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर मंढि़याई निवासी 17 वर्षीय किशोरी का गांव निवासी आरोपी विक्की अपहरण कर ले गया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि 26 जनवरी को काम के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी बीच आरोपी उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया। वह घर पर पहुंचा तो उसकी छोटी बेटी ने घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़ित ने एक सप्ताह से ग्रामीणों व परिजनों के साथ मिलकर दोनों की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसे आशंका है कि आरोपी उसकी बेटी की हत्या न कर दे। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि किशोरी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें