फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान का एग्रीमेंट कर 17 लाख लिए उधार, रिश्तेदार के नाम बैनामा कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। बंशीपुरा निवासी कोशेंद्र ने पड़ोसी पर मकान का एग्रीमेंट कर 17 लाख रुपये उधार लेने और गुपचुप रिश्तेदार के नाम बैनामा कर भागने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दावा किया कि फरार आरोपी का बेटा भी पल्लवपुरम में एक कंपनी के नाम पर हजारों लोगों के करोड़ों रुपये लेकर भाग गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोशेंद्र ने तहरीर में बताया कि डेढ़ साल पहले पड़ोसी ने बेटे की कंपनी में घाटे का हवाला देकर रुपये लिए और 2024 में मकान का एग्रीमेंट किया। इसमें 15 माह में रुपये न लौटाने पर कब्जा देने की शर्त थी। बेटा लोगों के रुपये लेकर भाग गया। इसके बाद उसका पिता भी मकान पर ताला लगाकर भाग निकला। कोशेंद्र ने मकान पर ताला लगाया तो पड़ोसी का रिश्तेदार पहुंचा और रजिस्ट्री दिखाई। दोनों के बीच कहासुनी हुई और दोनों थाने पहुंचे। पुलिस को कोशेंद्र का एग्रीमेंट रिश्तेदार की रजिस्ट्री से एक साल पुराना मिला। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता की गई। जांच की जा रही है। साथ ही झगड़ा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें