फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो पक्षों में मारपीट व पथराव के बाद तनाव, दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, गांव में पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में भंडारे के आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने बृहस्पतिवार शाम तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
गांव डूंगर में अनुसूचित जाति के लोगों की ओर से माढ़ी पर भंडारे का आयोजन किया गया था। शाम करीब 7:00 बजे बंटी जाटव पुत्र राजेंद्र भंडारे से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में मनोज उर्फ मन्नू से किसी बात पर उसकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। बंटी पक्ष का आरोप है कि मनोज और उसके परिजनों ने उसे घर के अंदर खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। गांव में बंटी को बंधक बनाए जाने की सूचना फैलने पर उसके समर्थक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंच गया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव और मारपीट की घटना हुईं। सूचना मिलते ही थाना रोहटा के अलावा जानी और सरूरपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया और हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

मनोज पक्ष का आरोप है कि विवाद की शुरुआत बंटी द्वारा गाली-गलौज करने से हुई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। देर रात अनुज ने मनोज, नरेंद्र, लक्की, विकिल तथा विनीत के खिलाफ तहरीर दी। दूसरे पक्ष से विदित चौधरी ने बंटी, ईशु, बबलू, राजकुमार, मुकेश, रोहित तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार मनोज को हिरासत में लेकर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें