सरधना। कस्बे की नई बस्ती पीर जुलेढ़ा मार्ग निवासी संजीदा पत्नी नवाब ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि मोहल्ले के ही युवक उसके घर के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर देते हैं, जिससे परिवार के लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। महिला का आरोप है कि शुक्रवार सुबह दोनों से ट्रैक्टर किसी अन्य स्थान पर खड़ा करने का अनुरोध किया। इस बात पर दोनों आरोपी भड़क गए और उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत करने पर पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।