हस्तिनापुर में कोरोना संक्रमित को अस्पताल ले जाने के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस।
हस्तिानापुर/रोहटा/लावड़/दौराला(मेरठ)। हस्तिनापुर में लगातार कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को कस्बे में 6 लोगों को कोरोना की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित लोगों को अस्पताल भिजवाया। वहीं रोहटा के गांव रासना में आशा कार्यकर्ता के पति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यक्ति को मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज खरखौदा भेजा। वहीं परिवार के सदस्यों को होम क्वांरटीन कर दिया। दौराला के समौली गांव में दो और लावड़ की एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।
लावड़ कस्बे में कोरोना पॉजिटिव का दूसरा मामला प्रकाश में आया है। इससे पहले मेडिकल के कोविड-19 लैब में कार्य करना वाला एक युवक पॉजिटिव मिला था। अभी कस्बे को ग्रीन जोन में आए तीन से चार दिन ही हुए हैं। बृहस्पतिवार को सीएचसी पर कस्बे के सैनीनगर निवासी एक गर्भवती महिला को जांच के लिए बुलाया गया। जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके अलावा समौली गांव का एक वृद्ध और उसका पोता भी पॉजिटिव निकले। स्वास्थ्य विभाग तीनों को अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गया है। वहीं, आस पास का 250 मीटर का इलाका सील करने की तैयारी भी की जा रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि 17 सैंपल की जांच की गई थी, जिनमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
लगातार बढ़ रहे मामलों ने बढ़ाई चिंता
हस्तिनापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रथमेश के अनुसार कस्बे की जे ब्लॉक में 2 दिन पूर्व एक प्रोविजन स्टोर संचालक वे उसका भतीजा पॉजिटिव आए थे। बृहस्पतिवार को इसी परिवार के चार और लोग पॉजिटिव मिले। वही जे ब्लॉक निवासी एक महिला बुधवार को पॉजिटिव आई थी, महिला के परिवार से दो और लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई। कस्बे में चार दिन में संक्रमित लोगों की संख्या 11 पहुंच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी का चार्ज संभालने वाले डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि सभी को एंबुलेंस मंगाकर आइसोलेट कराया जा रहा है।
रासना को किया सील
रोहट। सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि गांव रासना में कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन ने आशा कार्यकर्ता के मकान से 250 मीटर के दायरे के सील कर दिया। डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि आशा कार्यकर्ता के पति को कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं परिवार वालों को होम क्वारंटीन किया गया है। शुक्रवार को सभी की सैंपलिंग कराई जाएगी। बताया गया कि आशा कार्यकत्री का तीन गांव रासना, मिर्जापुर और दमगढ़ी में आए दिन टीकाकरण, गर्भवती जांच, डिलीवरी के लिए घर घर जाती हैं। इसको लेकर गांव के लोगों में हड़कंप की स्थिति है।