फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में की शादी, अब दहेज में मांगने लगे दस लाख रुपये, विरोध करने पर मायके पक्ष से मारपीट

विज्ञापन
दहेज का विरोध करने गए मायके पक्ष के लोगों मारपीट के बाद शिकायते करने थाने पहुंचे। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला(मेरठ)। रुहासा गांव में बृहस्पतिवार को दहेज में दस लाख रुपये मांगने का विरोध करने पहुंचे मायके पक्ष को ससुराल पक्ष ने बंधक बनाकर पीटा। थाने पहुंचकर पीड़ितों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने तीन नामजद व एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मेरठ श्याम नगर निवासी सना की शादी एक माह पहले लॉकडाउन में रुहासा गांव निवासी एक युवक से हुई। बताया गया है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दस लाख रुपये लाने की मांग करते हुए विवाहिता का उत्पीड़न करते थे। बृहस्पतिवार को नवविवाहिता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसमें टेंपो में सवार होकर मायके पक्ष के लोग रुहासा गांव पहुंचे और दहेज मांगे जाने का विरोध जताया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग इस बात से भड़क गए और उन्होंने मायके पक्ष के लोगों को कमरे में बंधक बना लिया। इस दौरान सभी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि टेंपो में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ित पक्ष किसी तरह थाने पहुंचे और घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहीं, परिजनों ने तीन नामजद व एक दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ इस मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के यहां दबिश दी, लेकिन सभी फरार मिले। थाना प्रभारी करतार सिंह के मुताबिक आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें