फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन दोगुना करने का झांसा देकर ठगे 10 लाख, पुलिस ने दबोचे आरोपी, उगली पूरी सच्चाई

Sun, 13 Oct 2019 12:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ठगी करने वाले गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्कीम में पैसा लगाकर दोगुना करने का झांसा देकर दो लोगों ने दिल्ली के एक व्यक्ति से दस लाख रुपये ठग लिए। रुपये दिलाने का लालच देकर आरोपी दिल्ली के व्यक्ति को सहारनपुर लेकर आ गए, यहां भी उससे 50 हजार रुपये ले लिए। पुलिस ने ठगी करने वाले दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

विज्ञापन


दिल्ली के अशोक विहार निवासी नंदकिशोर प्रसाद ने नगर कोतवाली पर स्कीम में पैसे लगाकर दोगुना करने का झांसा देकर दस लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

नगर कोतवाली प्रभारी वीरेश गिरि ने बताया कि नंद किशोर से दोनों लोगों ने 10 लाख रुपये की ठगी की है। यह रकम उससे बाहर ली गई और फिर दोनों आरोपियों ने रकम लौटाने का झांसा दे नगर कोतवाली क्षेत्र में लाकर 50 हजार रुपये अलग से भी उससे ठग लिए। पुलिस ने दोनों आरोपी विनय कृष्ण निवासी पटना, बिहार और दिल्ली के रोहिणी निवासी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 हजार रुपये भी बरामद किए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: लालच देकर व्यापारी से ठगे ढाई करोड़ रुपए, पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई गुहार

विज्ञापन

वहीं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों आरोपियों ने नंदकिशोर प्रसाद को एक स्कीम के तहत रकम दोगुनी कर लौटाने का लालच दे उससे 10 लाख रुपये ले लिए थे। जब पैसे दोगुने नहीं मिले तो नंदकिशोर ने दोनों से अपने पैसे मांगे। आरोप है कि दोनों आरोपी नंद किशोर को दिल्ली से सहारनपुर ले आए और कोतवाली क्षेत्र में उससे 50 हजार रुपए ले लिए, उसे पूरी रकम कुछ देर में लाकर देने का झांसा देने की बात कहकर फरार होने की कोशिश की। जिस पर नंद किशोर ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

वहीं दोनों आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने ली गई रकम में से आठ लाख रुपये नंदकिशोर प्रसाद के अकाउंट में भी ट्रांसफर करा दिए हैं। पकड़े दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें